logo

ट्रक ने ऑटो को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में 6 लोगों की गई जान; 7 गंभीर घायल

शेखपुरा.jpg

द फॉलोअप डेस्क
शेखपुरा जिले से सड़क हादसे की एक बड़ी खबर आ रही है, जहां शेखपुरा-सिकंदरा मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह एक भीषण सड़क दुर्घटना में 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं इस घटना में कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना उस समय का बताया जा रहा है, जब एक तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर हो गई।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, ऑटो पर सवार सभी यात्री शेखपुरा की ओर जा रहे थे। इसी क्रम में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने अचानक अपना संतुलन खो दिया और ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ऑटो पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस घटना में मौके पर ही छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 7 लोगों को गंभीर अवस्था में पावापुरी मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने आक्रोशित होकर सड़क जाम कर दिया। जिसके बाद घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने भीड़ को शांत कराने का प्रयास किया और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच प्रक्रिया शुरू कर दी।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update sheikhpura news sheikhpura khabar raod accident news sheikhpura road accident news