logo

4006 लीटर विदेशी शराब के साथ ट्रक चालक गिरफ्तार, आलू के बोरों के नीचे छिपाकर हो रही थी तस्करी

शराब4.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार पुलिस और उत्पाद विभाग लगातार शराब माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई करने में जुटी हुई है। इसी बीच टीम ने गोपालगंज के बल्थरी चेकपोस्ट (NH-27) पर एक ट्रक से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद की है। जांच में 4006 लीटर विदेशी शराब मिली है जिसे यूपी से बिहार लाया जा रहा था। 
जांच में टीम ने बताया कि तस्कर बड़ी ही चतुराई से शराब को सड़े हुए आलू की बोरियों के नीचे छिपा रखा था, ताकि किसी को शक न हो। उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार झा ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है। सूचना मिली थी कि भारी मात्रा में शराब यूपी से बिहार की ओर भेजी जा रही है। इसके बाद विशेष टीम गठित कर NH-27 पर वाहनों की जांच शुरू की गई।

जांच अभियान के दौरान एक टाटा अल्ट्रा ट्रक चेकपोस्ट पर पहुंचा, जिसमें ऊपर से सिर्फ सड़े हुए आलू दिख रहे थे। शक होने पर ट्रक की स्कैनिंग की गई और फिर तलाशी की गई। तलाशी के दौरान ट्रक से करीब 4006 लीटर विदेशी शराब बरामद किया गया, जिसकी कीमत अभी के बाजार में लगभग 50 लाख रुपए बताई जा रही है।

जांच टीम ने ट्रक और शराब दोनों जब्त कर ली है। और ट्रक चालक को भी मौके से गिरफ्तार कर लिया है। ट्रक चालक शिमला का निवासी बताया जा रहा है। पूछताछ में जानकारी मिली कि चालक को ट्रक लखनऊ में मिला था। और उसे शराब की कहप को बिहार सप्लाई करनी थी। 
 

Tags - Bihar news bihar latest news bihar update bihar trending news bihar police news