logo

कोसी नदी में नहाने गए 3 युवकों की डूबने से मौत, गांव में पसरा मातम

FRRBFFEFEREििाEEWEF.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भागलपुर के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिमुहान घाट पर सोमवार को कोसी नदी में नहा रहे तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। गोताखोरों की मदद से तीनों के शव बरामद कर लिए गए हैं। घटना के बाद गांव में चीख-पुकार मच गई। गांव में मातम पसर हुआ है। दरअसल यह घटना तब हुई जब तीनों युवक नहा रहे थे और इसी दौरान वे गहरे पानी की चपेट में आ गए। देखते ही देखते तीनों लहरों के बीच ओझल हो गए। 

तीनों युवकों की पहचान हरियो गांव के ही निवासी के रूप में हुई है। मृतकों में लक्ष्मण कुमार जिसकी उम्र 13 वर्ष, युवराज कुमार उर्फ प्रीतम जिसकी उम्र 14 वर्ष  और  नयन कुमार जिसकी उम्र 12 वर्ष है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीण और परिजन रोते-बिलखते घाट की ओर दौड़ पड़े। वहीं, सूचना पाते ही SDRF की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में काफी मशक्कत के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया और तीनों किशोरों के शवों को पानी से बाहर निकाला गया।

Tags - Kosi River Drowning Bhagalpur Bihpur Incident Trimuhan Ghat Accident Three Boys Drowned Bihar Kosi River Tragedy Bhagalpur News Today SDRF Rescue Operation Bihar River Bathing Accident India Hariyo Village Bhagalpur Lakshman Kumar Drowning Yuvra