द फॉलोअप डेस्क
बिहार स्थित मुजफ्फरपुर जिले के बंगरी गांव में कुछ नकाबपोश बदमाशों ने किसान संजय शुक्ल के घर से शनिवार रात चोरी कर लाखों की संपत्ति उड़ा ले गए। बंगरी गांव बरूराज थाना क्षेत्र में आता है। अपराधियों ने घर में घुसकर पहले परिवार के सभी सदस्य को बंधक बनाया फिर लाखों रुपये की संपत्ति लूट ली। दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी किया गया।

इसके बाद लूटे गए सामान के साथ हथियार लहराते फरार हो गए। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और छानबीन की शुरू की। सूत्रों के मुताबिक, घर का मुख्य दरवाजा खुला था। अपराधियों ने घर में घुसते ही परिवार के सभी सदस्यों को बंदूक और चाकू के बल पर बंधक बनाते हुए एक कमरे में बंद कर दिया और फिर घर के अन्य कमरों में घुसकर पेटी, बक्सा के अलावा आलमारी का ताला तोड़कर लाखों रुपये मूल्य की संपत्ति लूट कर फरार हो गए।