logo

बड़ी खबर : नोमिनेशन से ठीक पहले गायब हुए जन सुराज के ये प्रत्याशी, दानापुर से मिला है टिकट 

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के नामांकन की आखिरी तारीख पर दानापुर विधानसभा क्षेत्र से एक बड़ी खबर सामने आई है कि जन सुराज पार्टी के प्रत्याशी अखिलेश कुमार अचानक लापता हो गए हैं, जिससे पार्टी के लोग उनके अपहरण किए जाने के कयास लगा रहे हैं। यह भी बताया जा रहा है कि गायब होने के बाद से ही अखिलेश कुमार का मोबाइल फोन नॉट रीचेबल बता रहा है। 
मिली जानकारी के अनुसार, अखिलेश कुमार आज शुक्रवार को अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने वाले थे। इसके लिए वह निकलने से पहले स्थानीय मंदिर में पूजा-अर्चना करने पहुंचे थे। और मंदिर के बाद से ही उनका कोई पता नहीं चल पा रहा है। उनके अचानक गायब होने की सूचना मिलते ही उनके समर्थकों और पार्टी में हड़कंप मच गया है।
नामांकन के अंतिम दिन उम्मीदवार के इस तरह अचानक गायब होने से दानापुर और उनकी पार्टी में तनाव का माहौल बन गया है। पार्टी नेताओं में हलचल मच गई है।

Tags - bihar news bihar latest news bihar kahabr update bihar election news bihar politics news jan suraaj news jan suraaj khabar jan suraaj latest news nomination news jan suraaj candidate missing news