द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधनासभा चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार का शोर अब 5 बजे शाम के बाद थम चुका है। आदर्श आचार संहिता के नियमों के अनुसार अब लोग प्रचार नहीं कर सकेंगे। यदि किसी पार्टी या नेता को चुनावी सभा या प्रचार करते देखा गया तो उनके खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन मामले में सख्त कार्रवाई की जा सकती है। 
वहीं अब नेता आज से कल तक डोर-टू-डोर जाकर कैंपेन कर सकते हैं, लेकिन चुनावी सभा या प्रचार नहीं कर सकते हैं। आपको बता दें कि दो दिनों बाद यानि 11 नवंबर को बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान होना है। और उसके बाद 14 नवंबर को इन सबके परिणाम घोषित होने हैं। 
दूसरे चरण में होने वाले इस मतदान में 20 जिलों के 122 विधानसभा सीटों पर करीब 1302 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। जिनमें कई दिग्गज नेताओं की साख दांव पर लगी है। इन 1302 उम्मीदवारों में 1165 पुरुष उम्मीदवार और 136 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं, वहीं एक थर्ड जेंडर उम्मीदवार भी चुनावी मुकाबले में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।