logo

नीतीश के विधायक के खिलाफ जारी हुआ गैर जमानती वारंट, भूमि कब्जाने का आरोप है!

WhatsApp_Image_2026-04-13_at_12_00_17_PM.jpeg

पटना 

जदयू विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय सहित तीन लोगों के खिलाफ MP-MLA विशेष अदालत ने गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया है। यह मामला बेलवा गांव की करीब 16 एकड़ 93 डिसमिल जमीन से जुड़ा बताया जा रहा है। शिकायत के अनुसार, जमीन मालिक किरण सिन्हा की संपत्ति को कथित रूप से फर्जी दस्तावेजों के जरिए कब्जाने की कोशिश की गई। कोर्ट से वारेंट जरी होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी तेज कर दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सभी आरोपी फिलहाल फरार बताए जा रहे हैं। सतीश पांडेय सहित तीन लोगों के खिलाफ गैर-जमानतीय वारंट जारी किया
MP-MLA विशेष कोर्ट ने कुचायकोट के जदयू विधायक अमरेन्द्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय, उनके भाई सतीश पांडेय सहित तीन लोगों के खिलाफ गैर-जमानतीय वारंट जारी किया गया है। फर्जी कागजात बनाकर जबरन जमीन कब्जा करने के लिए भू-माफियाओं के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप है। शुक्रवार को वारंट जारी होने के बाद पुलिस तुलसिया गांव निवासी अमरेन्द्र पांडेय, सतीश पांडेय तथा हसनपुर गांव के सीए राहुल तिवारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार तीनों भूमिगत हो गये हैं।बेलवा गांव में किरण सिन्हा की 16 एकड़ 93 डिसमिल जमीन 
मीरगंज के सेमराव गांव निवासी जितेन्द्र राय ने इस मामले में एक अप्रैल को कुचायकोट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है कि बेलवा गांव में किरण सिन्हा की 16 एकड़ 93 डिसमिल जमीन है। आरोपितों ने उनसे कहा कि अपने मालिक से कहकर जमीन हमारे नाम करवा दो। इसके बाद पांच कमरों के ताले तोड़कर अपना ताला लगा दिया और फायरिंग भी की। जमीन कब्जा करने के लिए भू-माफियाओं संग साजिश रचने का आरोप


 

Tags - Kuchaykot MLAAmrendra Kumar PandeyPappu PandeyNon-Bailable Warrant (NBW)MP-MLA Special Courtland dispute casealleged land grabbingforged documentsBihar politicsGopalganj newsFIR registeredproperty disputepolice raidabsconding accusedcriminal