logo

अनियंत्रित होकर नहर में गिरी कार, चालक सहित 3 लोगों की मौत

2_DROWN.jpg

द फॉलोअप डेस्क
दरभंगा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक सड़क हादसे में तीन घर के चिराग बुझ गए। मामला जिले के नेहरा थाना क्षेत्र की है जहां बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में तीन युवकों की जान चली गई।
हादसे को लेकर बताया जा रहा है कि नेहरा धूंसी के पास देर रात एक कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई, जिससे कार में सवार चालक सहित तीन लोग पानी में डूब गए। जिसके बाद उनकी दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान नेहरा गांव निवासी अजय सहनी, सुजीत सहनी और कार चालक शंभु यादव के रूप में की गई है।
पुलिस के मुताबिक रोहित सहनी, अजय सहनी, सुजीत सहनी और शंभु यादव किसी काम से एक साथ निकले थे। और बीती देर रात होने पर नर्सिंग होम संचालक शंभु यादव अपने साथियों को कार से घर छोड़ने निकले थे। पहले तो उन्होंने रोहित सहनी को उसके घर छोड़ा, और फिर अजय सहनी और सुजीत सहनी को घर छोड़ने जाने के दौरान नहर की ओर जा रहे थे तभी कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गई। नहर में लगभग 50 फीट पानी था।
जब देर रात तक घर वे नहीं लौटे तब परिजनों ने संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन फोन नहीं लगने पर तलाश शुरू की गई। इसी दौरान नहर में पलटी कार देखी गई, जिसके बाद तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को नहर से बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मौके पर पहुंचे अपर थानाध्यक्ष निलेश कुमार ने बताया कि तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
 

Tags - bihar news bihar khabar bihar update darbhanga news darbhanga khabar road accident news