logo

बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस दुर्घटना होने से बाल-बाल बची, महज 10 दिन में टूटा नई रेललाइन का ट्रैक

TRAIN20.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार स्थित बेतिया में बगहा-पाटलिपुत्र इंटरसिटी एक्सप्रेस के साथ कल एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। कुमार बाग रेलवे स्टेशन के पास रेल ट्रैक टूटने के कारण यह घटना हो सकती थी। दरअसल, हाल ही में इस रेलखंड के दोहरीकरण को सीआरएस की अनुमति मिली थी। कुमार बाग रेलखंड में 9 किलोमीटर दोहरीकरण कार्य का सीआरएस 18 फरवरी को हुआ था। उसके बाद 120 किमी की स्पीड से इस रेलखंड पर ट्रेन दौड़ने लगी थी।

महज 10 दिनों में ही रेल ट्रैक टूटने के कारण बड़ी दुर्घटना होते-होते बची। बताया जा रहा है कि करीब 2 घंटे तक इंटरसिटी एक्सप्रेस खड़ी रही। इस घटना के बाद सूचना मिलते ही रेलवे के तमाम अधिकारी पहुंचे और ट्रैक की तात्कालिक मरम्मत करवाकर इंटरसिटी एक्सप्रेस को पार कराया। अन्य ट्रेनों को की आवाजाही दूसरे रेल लाइन से हो रही है। बहरहाल, रेलवे अधिकारी इसकी जांच में लगे हुए हैं।

Tags - Bagaha Patliputra Intercity Express Incident Bettiah Bihar Railway News Kumar Bagh Railway Station Track Break Bihar Rail Track Damage Case Intercity Express Accident Averted Railway Track Duplication CRS Approval 120 Kmph Speed Rail Section New Ra