द फॉलोअप डेस्क
राजद नेता तेजस्वी यादव ने अपना नामांकन राघोपुर सीट से दाखिल कर दिया है। वे अपना नामांकन दाखिल करने आज हाजीपुर पहुंचे। जहां से वे करीब दोपहार 1:20 बजे समाहरणालय पहुंचे थे। जहां उनके परिवार के सदस्य पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और पत्नी मीसा भारती साथ दिखे। इस दौरान उनके हजारों समर्थक भी साथ दिखे। .jpeg)
बता दें कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने तीसरी बार राघोपुर विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल किया है। राघोपुर सीट से वे 2015 और 2020 में विधानसभा का चुनाव जीत चुके हैं। .jpg)
हालांकि अब तक महागठबंधन में सीट बंटवारे का विवाद नहीं सुलझ सका है। लेकिन फिर भी तेजस्वी यादव ने सीट बंटवारे से पहले ही अपना नामांकन दाखिल कर दिया है।