logo

तेजस्वी यादव का चुनावी वादा, 14 जनवरी को महिला के खाते में भेजेंगे 30,000; जीविका दीदी को देंगे सैलरी

tejaswi___.jpg

द फॉलोअप डेस्क 
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से 2 दिन पूर्व की नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आज प्रेस वार्ता किया है। इस दौरान उन्होंने दावा किया है कि इस बार बिहार की जनता बदलाव के मूड में है। चुनाव को लेकर पूरे बिहार के लोग उत्साहित हैं। वहीं उन्होंने आज बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उन लोगों की सरकार बनने जा रही है। बिहार में इस बार वो लोग जहां जहां गए हैं, वहां उन लोगों ने महसूस किया है कि इस बार बिहार की जनता बदलाव के मूड में है।
तेजस्वी यादव ने कहा कि "हमारी सरकार बनते ही 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन बिहार की महिलाओं को माई बहिन मान योजना के तहत पूरे 1 साल का 30000 रुपए उन लोगों के खाते में चला जाएगा। 5 साल में डेढ़ लाख रुपया महीने का 2500 रुपए होता है। 14 जनवरी को वो लोग 30000 रुपए महिलाओं के खाते में डाल देंगे।"
वहीं जीविका दीदी को लेकर तेजस्वी यादव ने कहा है कि "जीविका दीदी में जो CM यानी कम्युनिटी मोबिलाइज है, उसे वो स्थाई करेंगे। उसका मानदेय 30000 रुपए किया जाएगा। इसके अलावा जो लोन लेती है उस लोन के इंटरेस्ट रेट को खत्म कर दिया जाएगा। इसके अलावा इन लोगों का 500000 रुपए का इंश्योरेंस भी सरकार करवाएगी।"
इसके अलावे तेजस्वी यादव ने सरकारी कर्मचारियों को लेकर भी बड़ी घोषणा की। उन्होंने वादा किया कि महागठबंधन की सरकार बनी तो 70km के दायरे में उनका ट्रांसफर किया जाएगा। जीविका में CM दीदियां स्थाई होंगी। हर महीने उन्हें 2 हजार रुपए का मानदेय दिया जाएगा। सिंचाई के लिए बिजली मुफ्त, अभी सरकार 55 पैसा प्रति यूनिट लेती है। धान की खरीद में MSP के अतिरिक्त 300 रुपए प्रति क्विंटल देंगे। उन्होंने यह भी वादा किया है कि ओल्ड पेंशन स्कीम भी लागू की जाएगी।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news tejaswi yadav news tejaswi yadav khabar RJD RJD news