द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा का शीतकालीन सत्र सोमवार को शुरू हो गया। अस्थायी स्पीकर नरेंद्र नारायण यादव ने सभी 243 नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई। सत्र के पहले दिन सदन में राजनीतिक टकराव के बीच एक खूबसूरत और सौहार्दपूर्ण नजारा देखने को मिला, जो कि सियासी गलियारों में अब एक बड़ा चर्चा का विषय बन गया है। दरअसल सदन की कार्यवाही के दौरान नीतीश कैबिनेट के कृषि मंत्री रामकृपाल यादव शपथ ले रहे थे, तभी नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव अपनी सीट से उठकर उनके पास गए और उन्हें गले लगाकर शुभकामनाएं दीं। .jpeg)
बता दें कि राम कृपाल यादव राजद छोड़कर विरोधी दल भाजपा में शामिल हुए हैं। इसके बावजूद तेजस्वी यादव ने उन्हें गले लगाकर बधाई दी। इस अचानक हुए मिलन से सदन में मौजूद सभी लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समेत सभी मंत्री भी सदन में मौजूद थे। 
सियासी गलियारों में यह दृश्य काफी कम देखने को मिलता है, जिससे यह और भी खास बन गया है। सदन के बाहर अक्सर तीखे तेवर और सियासी टकराव दिखाने वाले विपक्षी नेताओं के बीच यह दृश्य मानो एक दुसरे के प्रति सम्मान का प्रतीक बन गया है। .jpg)
राम कृपाल यादव और लालू प्रसाद यादव के बीच एक समय काफी बेहतर रिश्ते थे, और उन्हें लालू यादव का 'हनुमान' कहा जाता था। लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में राजद ने पाटलिपुत्र सीट से राम कृपाल को टिकट न देकर लालू की बेटी मीसा भारती को को टिकट दिया, जिसके बाद उन्होंने राजद छोड़कर भाजपा का दामन थाम लिया था।
इस घटना के बाद, 2019 लोकसभा चुनाव में राम कृपाल ने मीसा भारती को हराया, लेकिन 2024 के लोकसभा चुनाव में यह सीट मीसा भारती ने जीत लिया। इसके बाद इस बार के हुए विधानसभा चुनाव में, राम कृपाल यादव ने दानापुर सीट से राजद के रीतलाल यादव को हराकर सदन में वापसी की है और मंत्री बने हैं।