द फॉलोअप डेस्क
बिहार में विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान के बाद अब राज्य की सभी पार्टियाँ काफी एक्टिव दिखाई दे रही हैं। इसी सियासत हलचल के बीच, पूर्व मंत्री और जनशक्ति जनता दल (JJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजप्रताप यादव ने आगामी चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि 8 अक्टूबर को यानि कल प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर अपने पार्टी के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा करेंगे। .jpg)
उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा है कि “चुनाव तो होना ही है और हम अपने जनशक्ति जनता दल की तरफ से इस लड़ाई का सामना करेंगे। लड़ाई को लड़ने का काम करेंगे। 8 अक्टूबर को हम प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपने उम्मीदवारों का ऐलान करेंगे।” तेज प्रताप ने साफ कर दिया है कि उनकी पार्टी ने पूरी तैयारी कर ली है जो आगामी विधानसभा चुनाव में जनता को एक मजबूत और बेहतर विकल्प देने का काम करेगी।
आपको बता दें कि बीते दिन सोमवार यानि 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग ने बिहार की 243 सीटों पर दो चरणों में मतदान कराने का ऐलान कर दिया है। जिसमें पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को 121 सीटों पर और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को 122 सीटों पर होंगे। वहीं वोटों की गिनती 14 नवंबर को की जाएगी। ऐसे में सभी पार्टियाँ अब चुनाव को लेकर पूरी तैयारी में जुट गई है। लगातार सीट शेयरिंग को लेकर बैठकें कर रही हैं। आम आदमी पार्टी ने अपने 11 सीटों के लिए उम्मदीवारों की घोषणा भी कर दी है।