द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के तारीखों के ऐलान के बीच अब लालू का पारिवारिक विवाद बढ़ता जा रहा है। दरअसल अब लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव को एक्स पर अन फॉलो कर दिया है। जिसके बाद राजनीतिक महकमे में हलचल मच गई है। इससे पहले तेजप्रताप यादव अपनी बड़ी बहन मीसा यादव और हेमा यादव को भी अन फॉलो कर चुके हैं।.jpeg)
यानि उनकी फॉलोइंग लिस्ट में अब केवल 5 लोगों के नाम रह गए हैं। जिनमें परिवार से पिता लालू यादव, मां राबड़ी देवी और एक बहन राजलक्ष्मी यादव शामिल हैं। इसके अलावे अपनी पार्टी के आईडी को फॉलो कर रखा है। और इस लिस्ट में बॉलीवुड फिल्म अभिनेता रितेश देशमुख भी शामिल हैं।
बता दें कि पार्टी और परिवार से निकाले जाने के बाद तेज प्रताप यादव लगातार अपने छोटे भाई तेजस्वी यादव से दुरी बनाते जा रहे हैं। वे कई बार उनका नाम लिए बिना ही उनपर तंज भी कस चुके हैं। हाल ही में तेजस्वी यादव के बयान जिसमें उन्होंने कहा था कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो बिहार के जिस भी परिवार के पास सरकारी नौकरी नहीं है, ऐसे हर परिवार को एक नया अधिनियम बनाकर अनिवार्य रूप से नौकरी दी जाएगी। जिस पर तेज प्रताप ने तंज कसा था कि पहले राजद की सरकार बने तो। 
मालूम हो कि राजद से निकाले जाने के बाद तेजप्रताप ने अपनी खुद की पार्टी जनशक्ति जनता दल के नाम से बनाई है और वे खुद इनके अध्यक्ष भी हैं। वो लगातार बिहार में घूम- घूमकर लोगों के सामने अपनी बातों को रख रहे हैं। वहीं तेजप्रताप यादव ने ऐलान किया है कि वो महुआ से चुनाव लड़ेंगे। दरअसल महुआ विधानसभा सीट से अभी राजद के मुकेश रौशन विधायक विधायक हैं। और वे तजस्वी यादव के काफी खास भी माने जाते रहे हैं। ऐसे में उनके खिलाफ तेज प्रताप महुआ विधानसभा से चुनाव में उतर रहे हैं, जिससे यह राजनीति और भी गरमा गई है। 
आपको बता दें कि तेज प्रताप ने ऐलान किया है कि वे कल यानि 13 अक्टूबर को अपनी पार्टी के उम्मीदवारों का ऐलान करेंगे। जिसके बाद से लोगों में जिज्ञासा बढ़ गई है। वहीं अन्य पार्टियों के लिए भी टेंशन बढ़ गई है। हालांकि तेज प्रताप के पास ऐसा कोई जनाधार नहीं है जिससे वे तेजस्वी को राजद को टक्कर दे पायें लेकिन जिस तरह से तेजप्रताप चुनावी तैयारियों में जुटे हुए है, उससे यही अंदेशा लगाया जा रहा है कि तेजस्वी को इससे काफी नुकसान हो सकता है।