logo

आचार संहिता के उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, राजनीतिक दल के पक्ष में प्रचार करने वाले शिक्षक को किया गया निलंबित

teacher11.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अररिया में जिला शिक्षा विभाग ने आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में एक बड़ी कार्रवाई की है। नरपतगंज प्रखंड के खाब्दह डुमरिया स्थित मध्य विद्यालय में कार्यरत विशिष्ट शिक्षक ओमप्रकाश यादव को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। शिक्षक के ऊपर एक राजनीतिक दल के पक्ष में प्रचार-प्रसार, नेताओं के साथ फोटो शेयर करने और सोशल मीडिया पर दल के पक्ष में टिप्केपणी करने के आरोप लगाये गए हैं। 
बता दें कि यह कार्रवाई बिहार सरकारी सेवक नियमावली 2005 के तहत की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ओमप्रकाश यादव ने अपने फेसबुक अकाउंट पर एक राजनीतिक दल के नेताओं के साथ कुछ तस्वीरें साझा की थीं। इसके साथ ही उन्होंने उस दल के पक्ष में टिप्पणियां भी कीं थी, जिसे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन माना गया। और उसके बाद इसे गंभीरता से लेते हुए विभाग ने कार्रवाई की और शिक्षक को सस्पेंड करने का आदेश दे दिया।
जारी आदेश के अनुसार, निलंबन अवधि के दौरान ओमप्रकाश यादव को प्रखंड संसाधन केंद्र, कुर्साकांटा में मुख्यालय के रूप में रहना होगा। इस अवधि के दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता प्रदान किया जाएगा। साथ ही उनके खिलाफ आगे की विभागीय कार्रवाई के लिए आरोप पत्र प्रपत्र 'क' अलग से जारी किया जाएगा।
आपको बताते चलें कि चुनावी प्रक्रिया के दौरान आदर्श आचार संहिता का पालन सभी सरकारी कर्मचारियों के लिए अनिवार्य होता है। शिक्षक जैसे एक जिम्मेदार पद पर कार्यरत व्यक्ति से इस तरह के व्यवहार की उम्मीद नहीं की जा सकती है।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar trending news Bihar election news bihar politics news bihar education department news