द फॉलोअप डेस्क
सहरसा जिले से दिल दहला देने वाली एक खबर सामने आई है। जहां कंप्यूटर की पढ़ाई करने आई इंटरमीडिएट की 17 वर्षीय किशोरी छात्रा के साथ केवायपी के एक शिक्षक ने गलत काम कर जहर पिलाकर मार दिया। मामला जिले के सिमरीबख्तियारपुर थाना क्षेत्र सिमरीबख्तियारपुर-सलखुआ एनएच 107 सड़क मार्ग के सैनी टोला चौक का है, जहां केवायपी सेंटर में छात्रा कंप्यूटर की पढ़ाई करती थी। .jpg)
मिली जानकारी के अनुसार मृतका के पिता ने केवायपी के एक शिक्षक थाना क्षेत्र के एकपढा गांव के निवासी विष्णु झा पर यह आरोप लगाया है। और सिमरी बख्तियारपुर थाना में आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराया है। वहीं मृतका के पिता ने इस मामले में दो अन्य शिक्षक पर भी हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया है। .jpeg)
मृतका के पिता ने जानकारी दी है कि उसकी पुत्री रविवार को गांव से सिमरीबख्तियारपुर के सैनी टोला चौक के समीप स्थित केवायपी में पढ़ने गई थी। जहां के शिक्षक विष्णु झा ने पुत्री के साथ गलत काम कर हुए जहर पिला दिया। जिससे बच्ची की तबियत बिगड़ने लगी। उसके बाद बच्ची को एक अन्य छात्रा के साथ अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। 
वहां के डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद सुधार नहीं होता देख सदर अस्पताल सहरसा के लिए रेफर कर दिया। लेकिन वहां भी स्थिति में सुधार नहीं होता देख डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। लेकिन इसी क्रम में बच्ची की मौत हो गई। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। मृतका के पिता ने जानकारी दी है कि उसकी पुत्री इलाज के दौरान अपनी दादी को कही की झा सर को फांसी की सजा दिलवाना दादी।
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और आगे की कार्रवाई कर रही है। वहीं केवायपी के अन्य छात्राओं से भी पूछताछ की जा रही है।