logo

सूरजभान ने RLJP का छोड़ा साथ, RJD में हुए शामिल; आज मोकामा से पत्नी भर सकती हैं पर्चा

सूरजभान.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव में नामांकन और उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने के बीच पार्टी बदलने का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसी बीच एक बड़ा झटका पशुपति पारस की राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) लगा है। पार्टी के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। इससे माना जा रहा है कि पशुपति पारस को काफी नुकसान हो सकता है। 
इस्तीफा सौंपते ही सूरजभान ने राजद नेता तेजस्वी से पटना में मुलाकात की है और पार्टी की सदस्यता ली। जिसके बाद यह खबर आई है कि मोकामा से अनंत सिंह सिंह के खिलाफ सूरजभान की पत्नी मैदान में उतरने वाली है। जानकारी अनुसार आज सूरजभान सिंह की पत्नी वीणा देवी मोकामा से नामांकन करेंगी। 
बता दें कि सूरजभान बीती देर रात वो तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी आवास पहुंचे थे। जहां तेजस्वी यादव ने उन्हें राजद की सदस्यता दिलाई। और खबर आ रही है कि सूरजभान सिंह को पार्टी सिंबल मिल गया है, आज उनकी पत्नी मोकामा से नामांकन करेंगी। इस दौरान वे मीडियाकर्मियों के सवालों से भी बचते दिखें हैं। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar politics bihar trending news bihar election india alliance news rjd news RLJP news surajbhan singh news