logo

सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ICU में भर्ती, CM सम्राट चौधरी पहुंचे अस्पताल

सोनपुर विधायक विनय कुमार सिंह ICU में भर्ती, CM सम्राट चौधरी पहुंचे अस्पताल

द फॉलोअप डेस्क:

MLA Hospitalized: सोनपुर (Sonpur) से भाजपा विधायक विनय कुमार सिंह (BJP MLA Vinay Kumar Singh) की तबीयत शनिवार रात अचानक बिगड़ गई। इसके बाद उन्हें पटना के सीएनएस अस्पताल (CNS Hospital) में भर्ती कराया गया, जहां फिलहाल वह आईसीयू (ICU) में डॉक्टरों की निगरानी में हैं। विधायक के अचानक अस्वस्थ होने की खबर से सारण समेत पूरे बिहार के राजनीतिक गलियारों में चिंता बढ़ गई है। उनके स्वास्थ्य का हाल जानने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और जनप्रतिनिधि अस्पताल पहुंचे।

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने ली स्वास्थ्य की जानकारी

विधायक विनय कुमार सिंह की तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी सीएनएस अस्पताल पहुंचे। यहां दोनों नेताओं ने चिकित्सकों से मुलाकात कर विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली। साथ ही उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। फिलहाल डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

कई विधायक और समर्थक भी पहुंचे अस्पताल

भाजपा विधायक का हालचाल जानने के लिए कई अन्य जनप्रतिनिधि भी अस्पताल पहुंचे। इनमें विधायक जनक सिंह, रणधीर सिंह और राजेश सिंह समेत कई नेता शामिल रहे। सभी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। वहीं, अस्पताल में विधायक के समर्थकों और शुभचिंतकों की भी मौजूदगी रही। सभी उनके जल्द स्वस्थ होकर वापस जनसेवा में लौटने की उम्मीद कर रहे हैं।
 

Tags - Bihar NewsBihar Latest NewsVinay Kumar Singh Health UpdateSonpur BJP MLA Hospitalized