द फॉलोअप डेस्क
मधुबनी जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां गुटखा के उधार पैसे मांगने पर एक दुकानदार की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मामला जिले के के नगर थाना क्षेत्र के खजुरी नवटोल गांव का बताया जा रहा है। हीं घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान राजेश सहनी के रूप में की गई है, जो किराने की दुकान चलाता और साइबर सेवा केंद्र चलाता था।
मिली जानकारी के अनुसार घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की है। जहां पड़ोसी हरि सहनी मृतक राजेश की दुकान पर आया, वहां गुटखा के उधार पैसों को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हो गया। कहा-सुनी इतनी बढ़ गई कि अचानक हरि सहनी ने जेब से चाकू निकाला और राजेश के सीने में घोंप दिया। लोगों ने तुरंत घायल अवस्था में राजेश को मधुबनी सदर अस्पताल लेकर गए, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।.jpg)
सूचना मिलते ही एसएचओ मनोज कुमार और सदर डीएसपी अमित कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मामले को लेकर एसपी योगेंद्र कुमार ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पुष्टि की गई है कि हत्या की वजह गुटखा के पैसों को लेकर हुआ विवाद ही था। हालांकि पुलिस ने अपनी तरफ से जांच तेज कर दी है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है।