logo

शेखपुरा में दो बाइकों में जोरदार टक्कर, तीन युवक गंभीर रुप से घायल

vc20.jpg

शेखपुरा/बिहार
बिहार के शेखपुरा जिले में मंगलवार देर रात दो बाइकों में जोरदार भिड़ंत हुई। हादसे में तीन लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घटना जिले के बरबीघा-बिहारशरीफ मुख्य सड़क मार्ग का है। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में घायलों को तुरंत रेफरल अस्पताल बरबीघा पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया। 
 

ससुराल जा रहे थे दोनों भाई
घायलों की पहचान रौशन पासवान के पुत्र भोला पासवान, वीरन पासवान और सतीश प्रसाद के पुत्र दीपक कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक, रौशन और वीरन हथियावां थाना क्षेत्र के राजोपुर गांव का निवासी है, जबकि दीपक एझि मुरारपुर गांव का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि वीरन अपने भाई भोला के साथ नालंदा जिले के अम्माबीघा गांव स्थित ससुराल जा रहा था। इसी दौरान बीच रास्ते में ही हरगामा गांव के पास यह हादसा हुआ। 
 

नियंत्रण खोने से हुई हादसा
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, तेज स्पीड के कारण दोनों बाइक चालक नियंत्रण खो बैठे। इसी कारण यह हादसा हुआ। जोरदार टक्कर के बाद तीनों युवक सड़क पर गिर गए। हादसे में भोला पासवान और वीरन पासवान के सिर में गंभीर चोटें आईं हैं। फिलहाल सभी का हायर सेंटर में इलाज जारी है।

Tags - Sheikhpura bike accident Bihar road accident Barbigha Biharsharif road accident