logo

डिज्नीलैंड मेले में झूला टूटने से कई लोग घायल, मची चीख-पुकार; जांच में जुटी पुलिस

6न.jpg

सासाराम/बिहार
सासाराम में शुक्रवार की देर शाम डिज्नीलैंड मेले में एक झूला टूटने से कई लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरा का माहौल बन गया। लोगों में चीख-पुकार मच गई। झूले में बैठे कई लोग झूला टूटने से नीचे गिर गए। घटना जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत पायलट बाबा आश्रम के पास का बताया जा रहा है। 

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि झूला तेज स्पीड से घूम रहा था। इसी दौरान अचानक उसका एक हिस्सा टूट गया, जिसमें बैठे लोग नीचे गिर गए और घायल हो गए। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गया। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस एंबुलेंस से के साथ घटनास्थल पर पहुंची और तुरंत घायलों को जिले के सदर अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। 

जांच में जुटी पुलिस
घायल लोगों में शामिल धीरज कुमार (10), श्वेता सिंह (32), सीमा देवी समेत कई लोग शामिल है। मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि हादसे के बाद लोग डर के कारण इधर-उधर भागने लगे। इस हादसे ने मेले में सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोग प्रशासन से मेले में लगे झूलों और अन्य मनोरंजन साधनों की जांच कराने की मांग कर रहे हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि झूला तकनीकी खराबी के कारण टूटा या सुरक्षा मानकों में लापरवाही बरती गई थी।

Tags - Sasaram Disneyland Fair Swing Accident Ride Collapse People Injured