logo

भोजपुर में सनसनीखेज वारदात, फर्श पर पड़ी थी दंपति की लाशें, गले पर मिले कटे के निशान

couple_died.jpg

द फॉलोअप डेस्क
भोजपुर जिले से एक बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां चांदी थाना क्षेत्र के फरहंगपुर गांव में शुक्रवार की सुबह एक दंपत्ति का शव उनके कमरे से बरामद किया गया है। शव बरामद होने के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। वहीं इलाके में शोक का माहौल बन गया हैं। 
मिली जानकारी के अनुसार पति-पत्नी का शव वहीं पलंग के नीचे फर्श पर पड़ा हुआ था, जिसके गले पर कटे का निशान पाया गया है। मृतक की पहचान 35 वर्षीय राजेश कुमार और उनकी 26 वर्षीय पत्नी सोनी देवी के रूप में की गई है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई।
पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी पारिवारिक विवाद के चलते पहले पति ने पत्नी की हत्या की और फिर खुद की भी जान ले ली। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही सदर एसडीपीओ-2 रंजीत कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले दो महीने से राजेश की पत्नी बिहटा में किराए के मकान में रह रही थी, जो कि वहीं किसी फैक्ट्री में काम करती थी। गुरुवार को पत्नी मतदान करने फरहंगपुर गई थी। पति राजेश कुमार गुजरात मे रहता था और दो महीने पहले गांव आया था। हालांकि पति ने पत्नी की हत्या की है तो क्यों की, ये फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar crime news bhojpur news bhojpur crime news