द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर दुसरे चरण के लिए नामाकन पत्रों की जांच आज की जाएगी। बता दें कि दूसरे चरण का मतदान 11 नवम्बर को किया जाना है। जहां 20 जिलों के 122 विधानसभा सीटों पर चुनाव कराया जायेगा। 122 सीटों के लिए लगभग 2600 से अधिक प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया है। वहीं ये उम्मीदवार 23 अक्टूबर तक अपने नाम वापस ले सकेंगे। .jpeg)
बता दें कि पहले चरण के मतदान के लिए 2443 प्रत्याशियों ने अपना पर्चा भरा था जिसमें से 467 प्रत्याशियों का नामांकन स्क्रूटनी के दौरान रद्द कर दिया गया। जिसके बाद 1976 प्रत्याशी वैध रह गए थे।

दूसरे चरण के मतदान के लिए राष्ट्रीय जनता दल ने 143 सीटों पर, कांग्रेस ने 61 और सीपीआई (मार्क्सवादी-लेनिनवादी) लिबरेशन पार्टी ने 20 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। मुकेश सहनी के नेतृत्व वाली VIP ने 15 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। अन्य वामपंथी दलों में, सीपीआई ने 9 सीटों पर और सीपीआई (मार्क्सवादी) ने 4 सीटों पर उम्मीदवार उतारे हैं। भारतीय समावेशी पार्टी भी 4 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।