द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के नामांकन पत्रों की भी जाँच पूरी कर ली गई है। जांच पूरी होने के बाद, कुल 519 प्रत्याशियों का नामांकन रद्द कर दिया गया है। दूसरे चरण में 20 जिले की 122 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे।.jpeg)
चुनाव आयोग की दी गई जानकारी के अनुसार, नामांकन पत्रों की जांच में कुल 1871 प्रत्याशियों का नामांकन पत्र वैध पाया गया है। इस लिस्ट में VIP सहित कई बड़ी पार्टियों के नेता शामिल हैं। वहीं नामांकन वापस लेने की आखिरी तारीख गुरुवार यानि 23 अक्टूबर को रखी गई है। .jpg)
बता दें कि पहले चरण में कुल 121 विधानसभा सीटों के लिए नामांकन दाखिल किए गए थे। जिसमें 467 उम्मीदवारों का नामांकन रद्द किये जाने के बाद 1976 प्रत्याशी वैध बचे रह गए थे।