द फॉलोअप डेस्क
रोहतास से सड़क हादसे का एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां स्कॉर्पियो और ऑटो की भीषण टक्कर होने से ऑटो सवार तीनों युवकों की मौत हो गई है। वहीं इस घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए।
हादसे के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को ऑटो से बाहर निकाला। और इसके बाद घायलों को सासाराम के सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज के बाद घायलों को वाराणसी रेफर दिया है। वहीं शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। .jpeg)
मिली जानकारी के अनुसार तीनों मृतक बिक्रमगंज के करमैनी खुर्द गांव के रहने वाले थे। इसमें एक की पहचान श्रीकांत प्रसाद के रूप में हुई है। वहीं अन्य 2 मृतक इनके रिश्तेदार हैं। जिनके नाम अब तक नहीं पता चल सके हैं। बताया जा रहा है कि ये सभी सासाराम से बिक्रमगंज लौट रहे थे। इसी क्रम में यह घटना हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो काफी तेज रफ़्तार में थी जिससे चालक ने नियंत्रण खो दिया और सामने से आ रहे ऑटो में टक्कर मार दी।