logo

सम्राट चौधरी ने तारापुर से नामांकन किया दाखिल, जदयू के विधायक राजीव सिंह दिखे साथ

सम्राट2.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आज तारापुर विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। वे अपना पर्चा भरने तारापुर अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे। जहां हजारों की संख्या में उनके समर्थक साथ दिखे। इस दौरान इस बार के विधानसभा चुनाव में टिकट से वंचित जदयू दल के वर्तमान विधायक राजीव सिंह भी उपस्थित रहे। 
उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा की है, और लिखा है कि "मेरा सौभाग्य है कि आज मैंने ऐतिहासिक #तारापुर_विधानसभा क्षेत्र से #नामांकन किया। आप सभी के प्यार, समर्थन और आशीर्वाद ने मुझे गहराई से अभिभूत किया है। तारापुर के साथ पूरा बिहार विकास, विश्वास और सुशासन की राह पर एनडीए सरकार के अगले अध्याय के संकल्प के साथ तैयार है।" 
बता दें कि तारापुर विधानसभा वही सीट है, जहां से उनके पिता शकुनी चौधरी 6 बार के विधायक रह चुके हैं। वहीं एक बार उनकी मां भी यहां से विधायकी का चुनाव जीत चुकी हैं। और अब भाजपा ने सम्राट चौधरी को यह मौका दिया है। वर्तमान में सम्राट चौधरी बिहार विधान परिषद् के सदस्य हैं और बिहार के उप मुख्यमंत्री हैं। 
हालांकि 2015 में शकुनी चौधरी के हार जाने के बाद उन्होंने राजनीति से ही सन्यास ले लिया। जिसके बाद अब उनके बेटे सम्राट चौधरी एक बड़ा चेहरा बनकर उभरे हैं। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar politics bihar trending news bihar election samrat chaudhary news BJP news BJP khabar NDA news