द फॉलोअप डेस्क:
दिल्ली (Delhi) दौरे के तीसरे दिन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी (CM Samrat Choudhary) ने राज्य में कानून-व्यवस्था को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने दावा किया कि बिहार (Bihar) में अपराध पूरी तरह खत्म हो गया है और अब राज्य में कोई अपराधी नहीं बचा है। मुख्यमंत्री ने अपने बयान में कहा कि बिहार में क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं।

अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो गया है
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा, "क्राइम हो सकता है, लेकिन अपराध नहीं। हमारे यहां कोई अपराध नहीं है। अपराध का कॉन्सेप्ट ही खत्म हो गया है। अब बिहार में कोई अपराधी नहीं है।" दिल्ली दौरे के दौरान मुख्यमंत्री का यह बयान चर्चा में है। उन्होंने राज्य में अपराध खत्म होने का दावा करते हुए बिहार की कानून-व्यवस्था को लेकर अपनी बात रखी।