logo

सम्राट चौधरी होंगे डिप्टी CM, चुने गए BJP के विधायक दल के नेता; JDU ने नीतीश को चुना अपना लीडर

deputy.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार में नई सरकार को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो चुकी है। जहां 20 नवंबर को मुख्यमंत्री पद का शपथ ग्रहण होना है। इसी बीच बिहार के भाजपा प्रदेश कार्यालय स्थित अटल सभागार में आज विधायक दल की अहम बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया। अब नई सरकार में एक डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी होंगे। वहीं उपनेता एक बार फिर से विजय कुमार सिन्हा का चुन लिया गया है। यह बैठक 11:30 बजे आयोजित की गई जिसमें सभी नवनिर्वाचित विधायक उपस्थित रहे। 
वहीं दूसरी और जदयू के विधायक दल की हुई बैठक में नीतीश कुमार को जदयू के विधायक दल का नेता चुन लिया गया। जिसके बाद अब माना जा रहा है कि नीतीश कुमार ही अगले मुख्यमंत्री होंगे। हालांकि आज NDA की होने वाली बैठक में यह पूरी तरह से साफ़ हो जायेगा कि कौन मुख्यमंत्री होंगे और कौन उपमुख्यमंत्री होंगे। इसके साथ ही विधानसभा स्पीकर और गृह मंत्रालय का पद किसे मिलेगा यह भी पूरी तरह साफ़ हो जायेगा। 
आपको बता दें कि JDU और BJP में विधानसभा स्पीकर और गृह मंत्रालय को लेकर विवाद चल रहा था, जो अभी भी गृह मंत्रालय पर बात अटकी हुई है। विधानसभा स्पीकर का पद BJP के कोटे में जाने वाली है। जिसमें प्रेम कुमार का नाम सबसे आगे है। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha news BJP news JDU news NDA news nitish kumar newssamrat chaudhary