logo

RJD का बागियों पर फिर बड़ा एक्शन, 10 और नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से किया निष्कासित

TEJASWI_YADAV.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव से ठीक पहले राजद ने बार फिर पार्टी के बागी नेताओं पर सख्ती दिखाई है। उन्होंने इस बार पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त 10 नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है। मिली जानकारी के अनुसार ये लोग बगावत कर या तो निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में महागठबंधन के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं या गठबंधन को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इनमें एक वर्तमान विधायक भी शामिल हैं।
इनमें डेहरी से मौजूदा विधायक फतेह बहादुर सिंह, पूर्व विधायक और प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश कुमार (नालंदा), मो सैय्यद नौसादुल नवी उर्फ पप्पू खां (बिहार शरीफ), पूर्व विधायक मो गुलाम जिलानी वारसी (कांटी), पूर्व विधायक मो रियाजुल हक राजू (गोपालगंज) शामिल बताये जा रहे हैं। इसके अलावे प्रदेश महासचिव अमोद कुमार मंडल (पूर्णिया), विरेंद्र कुमार शर्मा (सिंहेश्वर), प्रवण प्रकाश (मधेपुरा), महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश महासचिव जिप्सा आनंद (भोजपुर) और राजीव रंजन उर्फ पिंक (भोजपुर) को भी राजद से अगले 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है।
बता दें कि 27 अक्टूबर को राजद ने 27 बागी नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया था, जिसमें कई बड़े नेता शामिल थे।  और अब कुल 10 लोगों को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। 
निष्कासित किये गए नेताओं की सूची

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news RJD news RJD khabar