logo

अपनी ही पार्टी पर भड़क उठी RJD की रितु जायसवाल, सोशल मीडिया पर पोस्ट कर जताई नाराजगी

ritu.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव की सियासी लहर के बीच RJD में ही अब टिकट बंटवारे को लेकर विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल पार्टी की चर्चित नेत्री रितु जायसवाल अब अपनी ही पार्टी से नाराज दिखाई दे रही है। उन्हें अपने मनपसंद जगह से सीट नहीं मिलने पर उन्होंने अपने पार्टी के खिलाफ ही मोर्चा खोल दिया है। दरअसल उन्हें परिहार विधानसभा सीट टिकट दिया जाना था लेकिन उन्हें न देकर पार्टी ने किसी और को टिकट देने का ऐलान किया है। जिसके बाद वे पार्टी के इस कार्रवाई से वे नाराज हो गई हैं। 
रितु जायसवाल ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जाहिर की है और परिहार के लोगों के नाम एक संदेश दिया है, जिसमें उन्होंने लिखा है "कल शाम जैसे ही यह चर्चा फैली कि मुझे #परिहार से टिकट न देकर #बेलसंड से दिए जाने की संभावना है, परिहार की जनता के असंख्य फोन और फेसबुक-ट्विटर पर संदेश आने लगे। सबकी एक ही अपील थी – “मैडम, परिहार को मत छोड़िए।” पिछले पाँच वर्षों से मैंने परिहार की मिट्टी, यहाँ के लोगों के सुख-दुख, संघर्ष और उम्मीदों को बहुत करीब से महसूस किया है। आज परिहार की बदहाल स्थिति के लिए वर्तमान BJP विधायक गायत्री देवी ही नहीं, बल्कि पूर्व विधायक डॉ. रामचंद्र पूर्वे जी भी समान रूप से जिम्मेदार हैं।"
उन्होंने आगे लिखा "यह बात किसी से छिपी नहीं है कि डॉ. पूर्वे ने पिछले विधानसभा चुनाव में, राजद के एमएलसी रहते हुए, पार्टी से गद्दारी की थी। इसी कारण मुझे मामूली अंतर से हार का सामना करना पड़ा था। आज जब पार्टी ने डॉ. पूर्वे जी की बहू को परिहार से टिकट दिया है, तो यह उनकी गद्दारी का पुरस्कार जैसा प्रतीत होता है। परिहार को छोड़कर किसी अन्य क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ना मेरी आत्मा को स्वीकार नहीं। इसलिए मैंने पार्टी नेतृत्व को साफ तौर पर अवगत करा दिया है कि यदि पार्टी किसी मजबूरीवश अपना निर्णय नहीं बदलती है, तो मैं परिहार से स्वतंत्र उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ूंगी। यह निर्णय आसान नहीं है, पर यह मेरे मन की आवाज़ है - और परिहार की जनता की भावनाओं का सम्मान भी।"
जिस तरह से उन्होंने पार्टी में लिखा है ऐसे में माना जा रहा है कि रितु जायसवाल अब परिहार विधानसभा सीट से ही निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी, जिससे RJD के साथ ही एक बड़ी टक्कर देखने को मिल सकती है। 
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar kahabr update bihar election news bihar politics news bihar congress news RJD news congress news ritu jaiswal news ritu jaiswal khabar