द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के सीट वितरण के के बीच सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से एक विडियो वायरल हो रहा है। दरअसल यह विडियो राजद नेता मदन शाह का बताया जा रहा है, जो की मधुबन विधानसभा सीट से आते हैं। इस विडियो में नेता अपने कपड़ों को फाड़ते दिख रहे हैं। और कह रहे हैं कि "हम मर जायेंगे हम मधुबन विधानसभा से हैं, और हमको लालू यादव बोले थे कि सीट देंगे, लेकिन सीट किसी और को दे दिया गया।.jpg)
वे आगे कह रहे हैं कि हम पिछले बार 2000 वोट से हारे थे, जिसके बाद लालू यादव बोले थे कि बाबु इस बार तुमको ही टिकट देंगे। लेकिन टिकट किसी और को दे दियें। इस विडियो में नेता ने खुलासा किया कि संजय यादव ने टिकट के लिए ₹2।7 करोड़ मांगे थे। उन्होंने आगे आगे कहा कि "लालू जी हमारे गुरु हैं और हम उनके लिए जान दे देंगे।" 
जब लोग उन्हें इस विडियो में कपड़े फाड़ते हुए सँभालने लगे हैं तो वे कहते हैं कि हम सब फाड़ देंगे। वहीं इस विडियो में वे संजय यादव पर बार बार आरोप लगाते हुए कहते दिखाई दे रहे हैं कि "संजय यादव टिकट बेचा है। और एक दलाल इंजिनियर सुनील इसके लिए पैसा लिया था।" जिसके बाद अब यह विडियो जमकर वायरल होने लगा है और राजद पार्टी में सियासी बवंडर खड़ा होता दिख रहा है।