द फॉलोअप डेस्क
रितु जायसवाल ने अब RJD के ही खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने ऐलान किया है कि अब वह परिहार विधानसभा सीट से ही निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। जिसके बाद राजद को एक बड़ा झटका लगा है। उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया पर साझा की है।.jpeg)
उन्होंने लिखा है कि “परिहार विधानसभा क्षेत्र के सभी सम्मानित मतदाताओं को सूचित करना है कि मैं कल सुबह परिहार विधानसभा क्षेत्र से स्वतंत्र अभ्यर्थी के रूप में नामांकन करने जा रही हूँ। आप सभी साथियों, शुभचिंतकों और समर्थकों से अनुरोध है कि बड़ी संख्या में पहुँचकर अपना आशीर्वाद प्रदान करें”। उन्होंने इस पोस्ट में नामांकन पत्र दाखिल करने की जगह, तारीख और समय की जानकारी भी दी है। .jpg)
बता दें कि पार्टी ने रितु जायसवाल को परिहार से टिकट न देकर किसी अन्य जगह से टिकट देने का प्लान बना रही थी, जिससे रितु जायसवाल नाराज हो गयीं। जिसके बाद आज सुबह ही उन्होंने राजद के खिलाफ एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा भी था कि यदि उन्हें परिहार विधानसभा सीट से टिकट नहीं दिया जाता है तो वह पार्टी से इस्तीफा देकर निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी।