logo

राजगीर मलमास मेला से लौट रहे युवक की ट्रेन से गिरकर मौत, आधारकार्ड से हुई पहचान

न्न1.jpg

राजगीर/बिहार 
राजगीर मलमास मेला से लौट रहे युवक की चलती ट्रेन से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना नालंदा जिले के मोहनी हाल्ट का है। मृतक युवक की पहचान भोजपुर जिले के छीना गांव निवासी रंजन प्रसाद के बेटे अजय कुमार के रुप में हुई है, जिसकी उम्र 26 वर्ष बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। 

आधार कार्ड से हुई पहचान
जानकारी के मुताबिक, अजय मलमास मेला घुमने और अन्य धार्मिक स्थल घूमने राजगीर गया था। इसके बाद वह ट्रेन से अपना घर वापस लौट रहा था, इसी दौरान मोहनी हाल्ट के पास अचानक चलती ट्रेन से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही रेलवे और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। आधार कार्ड से युवक की पहचान कर उसके परिवार को इसकी सूचना दी गई। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। 

मुंडन संस्कार में शामिल होने आ रहा था घर
पूछताछ में परिजनों ने बताया कि अजय दिल्ली रहकर मजदूरी करता था। परिवार में मुंडन संस्कार का आयोजन रखा गया था। इसी कार्यक्रम में शामिल होने वह घर लौट रहा था। परिजनों ने बताया कि 27 मई को उसने घर में फोन कर बताया था कि वह घर आ रहा है। इसी दौरान वह पहले राजगीर में लगे मलमास मेला घूमने चला गया था और उसके बाद वह घर लौट रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया। इस घटना के बाद से खुशियों के घर में मातम पसर गया है। आसपास के लोग परिवार वालों को ढांढस बंधाने लगातार पहुंच रहे हैं।

Tags - Rajgir Malmas Mela Rajgir Malmas Fair Train accident Bihar