logo

राबड़ी आवास खाली करने का समयसीमा खत्म, लालू का सेहत को ध्यान में रखकर मांगी मोहल्लत

RABDI.jpg

पटना/बिहार
राबड़ी आवास खाली करने के लिए मिले 15 दिनों के नोटिस की अवधि समाप्त हो गई है। इसे देखते हुए राबड़ी देवी ने बिहार सरकार को पत्र लिखकर अतिरिक्त समय देने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद की सेहत ठीक नहीं है। इसलिए फिलहाल आवास खाली करना संभव नहीं है।

लालू प्रसाद के लिए विशेष व्यवस्था की मांग
पत्र में राबड़ी देवी ने बताया कि डॉक्टरों ने लालू को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है। इसलिए संक्रमण के खतरे को देखते हुए 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में उनके लिए अलग और सुरक्षित कमरे की व्यवस्था की गई है। पत्र में राबड़ी देवी ने सरकार से अनुरोध करते हुए यह भी लिखा कि नए आवंटित आवास 39 हार्डिंग रोड में भी ऐसी ही सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं।

रिनोवेशन पूरा होने के बाद होंगी शिफ्ट
राबड़ी ने पत्र में स्पष्ट किया है कि नए बंगले में आवश्यक निर्माण और व्यवस्थाएं पूरी होने के बाद वे वहां शिफ्ट होंगी। इससे पहले कौटिल्य नगर स्थित बंगले का निरीक्षण करने के बाद लालू परिवार के वहां जाने की चर्चा तेज हुई थी। अब राबड़ी देवी के अनुरोध पर सरकार क्या फैसला लेती है, इस पर सबकी नजरें टिकी हैं।

Tags - Rabri Devi Residence Lalu Prasad Yadav Health Rabri Awas News Bihar Politics