द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच नेताओं का एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का दौर लगातार जारी है। इसी बीच बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री और राजद नेता राबड़ी देवी ने प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि "वे कोई काम नहीं करते, बस हम पर हमला करते हैं। अगर उन्होंने इतना विकास किया है, तो फिर लुकड़ सभा क्यों कर रहे हैं? यह उन्हें शोभा नहीं देता। उन्हें शर्म आनी चाहिए।".jpeg)
उन्होंने आगे कहा कि "एनडीए सरकार ने अपने लंबे कार्यकाल में बिहार की जनता के साथ विश्वासघात किया है। अब मतदाता मोहभंग महसूस कर रहे हैं और आगामी विधानसभा चुनावों में बदलाव के लिए वोट देंगे। हम जनता के बीच जा रहे हैं और कोई भी एनडीए सरकार या मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से खुश नहीं है। जनता ही असली मालिक है, और हमें विश्वास है कि इस बार बदलाव आएगा।"
वहीं लालू को कोर्ट द्वारा दोषी ठहराए जाने पर राबड़ी देवी ने कहा, "पीएम मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने देश को बेच दिया है। उन्होंने सब कुछ निजी हाथों में बेच दिया और सारा पैसा मोदी के घर गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 70,000 करोड़ का घोटाला किया, लेकिन उस पर कोई चर्चा नहीं हो रही है। लालू जी ने कुछ गलत नहीं किया। वह एक अभियुक्त हैं, लेकिन उन्हें दोषी ठहराए बिना ही सज़ा दी गई है, हम अदालत में अपना केस लड़ेंगे।"