logo

राबड़ी के सरकारी आवास खाली कराने पर बेटी रोहिणी का फूटा गुस्सा, नीतीश सरकार पर साधा निशाना

रोहिणी1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार की पूर्व सीएम राबड़ी देवी का मौजूदा सरकारी आवास खाली करने के आदेश मिलने के बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य का गुस्सा फूट पड़ा है। इस आदेश के बाद रहिणी आचार्य ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स एक पोस्ट लिखते हुए इस पर नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने लिखा "सुशासन बाबू का विकास मॉडल। करोड़ों लोगों के मसीहा लालू प्रसाद यादव का अपमान करना पहली प्राथमिकता। घर से तो निकाल देंगे, बिहार की जनता के दिल से कैसे निकालिएगा। सेहत नहीं तो कम से कम लालू जी के राजनीतिक क़द का ही सम्मान रखते।"
आपको बता दें कि पटना के 10 सर्कुलर रोड का आइकॉनिक बंगला वापस लेने का आदेश बिहार सरकार की तरफ से जारी किया गया है। हालांकि इसके बदले राबड़ी देवी को दूसरा आवास हार्डिंग रोड पर सेंट्रल पूल हाउस नंबर 39 आवंटित किया गया है। जिसके बाद लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने गुस्सा जाहिर किया है।

तेज प्रताप का भी आवास कराया खाली

वहीं इस बीच अब लालू-राबड़ी के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव का भी बंगला छिन लिया गया है। तेज प्रताप यादव को 26 एम स्‍ट्रैंड रोड में आवास आवंटित किया गया था। लेकिन अब यह आवास मंत्री लखेंद्र पासवान को आवंटित किया गया है। भवन निर्माण विभाग ने इसे लेकर आदेश जारी किया है।
दरअसल नीतीश सरकार के सभी 26 मंत्रियों को सरकारी बंगला आवंटित किया गया है। नीतीश की नयी सरकार में 13 मंत्रियों को उनका पुराना आवास ही दिया गया है, जबक‍ि 13 नए मंत्रियों को नए आवास दिए गए हैं। और इन्हीं कारणों से पुराने मंत्रियों को अब सरकारी आवास खाली करने होंगे।
 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha news BJP news JDU news NDA news tejashwi yadav nitish kumar tejpratap yadav lalu yadav rabri devi rohini acharya