logo

महिला को रसोई से घसीटकर ले गया, शराब पिलाकर तोड़ा हाथ और गर्दन; पूर्णिया में जघन्य हत्याकांड

नमं.jpg

पूर्णिया/ बिहार
पूर्णिया में अपने घर में खाना बना रही अधेड़ महिला को एक युवक ने अगवा कर लिया। महिला को जबरदस्ती शराब पिलाया। उसके बाद उसके हाथ और गर्दन मरोड़कर मौत की नींद सुला दिया। घटना जिले के मीरगंज थानाक्षेत्र के टोटहा बघवा गांव का है। युवक ने क्रूरता की सारी हदें पार कर दी है। इस जघन्य हत्याकांड के बाद से पूरे इलाके में सन्नाटा पसरा हुआ है। स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को दबोच लिया है। 

मृतका की पहचान
मृतका की पहचान स्वर्गीय जगल सोरेन की पत्नी होपनमय देवी के रुप में हुई है, जिसकी उम्र 46 वर्ष बतायी जा रही है। जानकारी के मुताबिक, गुरुवार शाम महिला खाना बना रही थी। इस दौरान गांव का ही एक युवक अचानक रसोई में घुसकर महिला का हाथ पकड़कर जबरन घसीटते हुए सुनसान जगह पर ले गया। महिला रोती चिल्लाती रही और खुद को छुड़ाने की कोशिश करती रही, लेकिन किसी ने उसकी आवाज को नहीं सुना। सुनसान जगह पर ले जाकर युवक ने जबरन महिला को शराब पिलाई और फिर उसके हाथ और गर्दन मरोड़कर महिला की जान ले ली।

पुलिस ने किया आरोपी को गिरफ्तार 
स्थानीय लोगों को जैसे ही इसका आभास हुआ वैसे वे ही घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। महिला को मृत अवस्था में देखकर स्थानीय लोगों में गुस्सा फूट पड़ा। इस वारदात की सूचना मीरगंज थाना पुलिस को ग्रामीणों ने दी। मौके पर थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए GMCH पूर्णिया भेज दिया। त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी परमानंद हंसदा को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बयान दिया कि उसने महिला की गला और हाथ मरोड़कर हत्या की है।

Tags - Purnia crime news Purnia woman murder Bihar crime news Mirganj police