पूर्णिया/बिहार
पूर्णिया के चकला बहियार में पिछले तीन दिनों से आतंक मचा रहे तेंदूए को ग्रामीणों ने मार गिराया। तेेंदूए को देखने के बाद से लोगों में भय का माहौल बना हुआ था। आखिरकार ग्रामीणों ने तेंदूए को पकड़कर मार गिराया। घटना जिले के टीकापट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत धूसर पंचायत का है। इस गांव में लगातार तीन दिन से तेंदूए के हमलों से इलाके में दहशत फैली हुई थी।
#बिहार #कटिहार: जिले के टीकापट्टी थानाक्षेत्र के धूसर पंचायत के चकला बहियार में तीन दिन से आतंक फैला रहे तेंदुए को ग्रामीणों ने मार डाला।
— आकाशवाणी समाचार, पटना (@airnews_patna) May 28, 2026
▶️तेंदुए के हमले में तीन लोग भी घायल हो गये।
रिपोर्ट: कुमार मुकेश चौधरी @airnewsalerts @ddnewsBihar pic.twitter.com/UIJM7nXEJX
काफी मशक्कत के बाद मार गिराया तेंदुआ
ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को तेंदूए को ग्रामीणों ने खेत-खलिहान में देखा था। जिसके बाद से ग्रामीणों को डर-डर कर जीना पड़ रहा था। उन्होंने कहा कि उसने दो गाय के बच्चों और एक बकरे को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा उसने ग्रामीणों पर भी हमला किया, जिसमें तीन लोगों के घायल होने की सूचना है। आखिरकार स्थानीय लोगों ने तेंदूए को घेरकर काफी मशक्कत के बाद मार गिराया।

वन विभाग और प्रशासन पहुंचा मौके पर
सूचना मिलते ही वन विभाग और प्रशासन मौके पर पहुंचा और तेंदुए के शव को कब्जे में लिया। वहीं घायल लोगों को इलाज के लिए स्थानीय रेफरल अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज जारी है।