कटिहार/भागलपुर
कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने बिहार में अपने चुनावी दौरे के दौरान कहा कि जनता इस बार बदलाव के मूड में है। कटिहार की जनसभा में उन्होंने कहा, “जनता बदलाव चाहती है और यह बहुत स्पष्ट है... जनता ऊब चुकी है, थक चुकी है और इस बार ध्यान भटकाने वाली बातें नहीं चल रही हैं। जनता सभी नेताओं और पार्टियों से कह रही है कि हमारी बात करो, हमारे विकास की बात करो, हमारे भविष्य की बात करो।”
वहीं, भागलपुर के बरारी में आयोजित एक सभा में प्रियंका गांधी ने बिहार की जनता से गर्व महसूस करने की अपील की। उन्होंने कहा, “जब आप देश के अन्य हिस्सों में या बड़े शहरों में जाते हैं और कोई पूछता है कि आप किस राज्य से हैं, तो गर्व से कहिए कि मैं बिहारी हूं। मैंने इस देश के निर्माण में अपना योगदान दिया है।” प्रियंका गांधी के इन बयानों को कांग्रेस के चुनावी अभियान का मुख्य संदेश माना जा रहा है, जिसमें स्थानीय अस्मिता और विकास को केंद्र में रखा गया है।