logo

बिहार विधानसभा में स्पीकर के लिए टॉप पर हैं प्रेम कुमार, 2 और नामों की हो रही चर्चा

prem3.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के बाद नई सरकार के गठन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। इसी बीच बिहार में नई सरकार के गठन से पहले विधानसभा के स्पीकर को लेकर भी चर्चा तेज हो गई है। खबर है कि नौ बार के विधायक और मंत्री प्रेम कुमार को बिहार विधानसभा के स्पीकर का पद मिल सकता हैं।

फिलहाल बीजेपी से प्रेम कुमार के अलावा दो और नाम है जिसकी चर्चा हो रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, विजय कुमार सिन्हा के साथ-साथ रामकृपाल यादव के नाम पर भी मुहर लग सकती है।

मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार विधानसभा के स्पीकर वाले सवाल पर प्रेम कुमार ने कहा कि "मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं, जो भी दायित्व मिलेगा उसे पूरा करूंगा। बतौर मंत्री मैंने क्षेत्र के लिए कई काम किए हैं। जनता ने एक बार फिर चुनकर मुझे काम करने का मौका दिया है।"
आपको बता दें कि पहले प्रोटेम स्पीकर बनाया जायेगा जो नवनिर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाएगा। प्रोटेम स्पीकर उसे बनाया जाता है जो सबसे वरिष्ठ विधायक होते हैं। इसके बाद स्पीकर तय किया जाता है। इस पद के लिए बीजेपी और जेडीयू दोनों ही दावा कर रही है। हालांकि अभी साफ नहीं हुआ है कि किस पार्टी के विधायक को स्पीकर का पद मिलेगा। 

Tags - bihar news bihar latest news bihar khabar bihar update bihar election bihar politics news bihar vidhansabha news nitish kumar NDA BJP JDU vidhansabha speakerSpeaker in Bihar Assembly