बिहार
बिहार से महाराष्ट्र ले जा रहे 167 बच्चों को मानव तस्करी की चंगुल से पुलिस ने बचाया। घटना शनिवार रात की है। जानकारी के मुताबिक, इनमें अधिकांश बच्चे मुस्लिम समुदाय से हैं। बताया जा रहा है कि पटना से पुणे जा रही ट्रेन में सभी सवार थे। मध्य प्रदेश के कटनी रेलवे स्टेशन पर ही मानव तस्करी की आशंका जताते हुए पुलिस ने सभी को ट्रेन से उतार लिया। और मामले की गंभीरता को देखते हुए RPF, GRP और महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए बच्चों को अपने निगरानी में रखा है।

मदरसे में दाखिला
दरअसल इसकी जानकारी पुलिस को एक सामाजिक संगठन द्वारा दी गई थी। सूचना के बाद पुलिस एक्शन में आई जिसके बाद कार्रवाई को अंजाम दिया। सूत्रों के मुताबिक, जो बच्चे मुस्लिम समुदाय से हैं उन्हें महाराष्ट्र के मदरसों में दाखिला करवाया जाता। हालांकि जांच के दौरान पुलिस को दाखिले से संबंधित कुछ दस्तावेज भी मिले हैं। फिलहाल पुलिस-प्रशासन इसकी जांच में जुटी हुई है। वहीं पुलिस लगातार बच्चों के परिजनों से संर्पक करने की कोशिश कर रही है।