द फॉलोअप डेस्क
गया पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस 2009 से इसकी तलाश करने में जुटी हुई थी। इसके ऊपर विभिन्न थानों में अब तक करीब 9 मामले दर्ज किये गए हैं। .jpeg)
गिरफ्तार नक्सली की पहचान उत्तम राम उर्फ राजेश दास के रूप में की गई है, जो अतरी थाना क्षेत्र का निवासी है। बता दें कि 2009 से स्थानीय पुलिस और एसटीएफ की टीम कई बार छापेमारी की, लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल रही थी। इसी बीच पुलिस को गुप्त सूचना मिली जिसके आधार पर छापेमारी की गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। .jpg)
मामले को लेकर गया प्रभारी एसएसपी कांटेश कुमार मिश्रा ने बताया कि कुख्यात नक्सली उत्तम राम की गिरफ्तारी हुई है। गुप्त सूचना के आधार पर एसटीएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई की। वर्ष 2009 से घटनाओं को लगातार अंजाम दे रहा था। इसके खिलाफ अब तक नौ कांड सामने आए हैं। 
पुलिस ने बताया कि बुनियादगंज-खिजरसराय रोड के समीप दबिश दी गई। सूचना मिली थी कि नक्सली उत्तम राम उर्फ राजेश दास अतरी से गया की ओर आ रहा है। इसलिए उस स्थान पर दबिश दी गई। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास किया। किंतु जवानों की मदद से मौके पर दबोच लिया गया।