द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी हलचल के बीच सभी पार्टियाँ अपने चुनाव प्रचार में जुट गई हैं। इसी बीच NDA को मजबूती देने के लिए भाजपा के तीन बड़े चेहरे प्रधानमंत्री मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा आज बिहार में होंगे। जेपी नड्डा बीते गुरुवार को ही बिहार पहुंचे हैं। वहीं प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह आज बिहार आने वाले हैं। 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर के गांव समस्तीपुर के कर्पूरी ग्राम से अपने प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। पीएम मोदी सबसे पहले कर्पूरी ठाकुर को श्रद्धांजलि देंगे, इसके बाद समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद उनकी दूसरी सभा बेगूसराय में होगी। 
वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी शुक्रवार को दो जगहों- सीवान और बक्सर में होने वाले जनसभाओं में शामिल होंगे। बिहार में उनकी यह चुनावी तारीख की घोषणा के बाद में दूसरी और तीसरी रैली होगी। इससे पहले 17 अक्टूबर को उन्होंने सारण के तरैया में अपनी पहली सभा की थी। रात का विश्राम शाह पटना में ही करेंगे। इसके बाद 25 अक्टूबर को वे नालंदा, मुंगेर और खगड़िया में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। .jpeg)
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बिहार दौरे पर हैं। आज उनका हाजीपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन है, जहां वे संगठन को सक्रिय करने और बूथ स्तर तक मजबूती लाने का संदेश देंगे।