द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के बीच प्रधानमंत्री मोदी समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने NDA की उपलब्धियां गिनाई और जंगलराज की सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने इस दौरान वहां के लोगों का मिथिला में अभिवादन किया। और कहा- मिथिला के हृदय स्थली समस्तीपुर के सब लोग के प्रणाम करि छी।.jpeg)
PM मोदी ने NDA की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा "हमने आरक्षण को 10 साल के लिए आगे बढ़ाया। पहले डॉक्टर की पढ़ाई के लिए अखिल भारतीय कोटा होता है, उसमें पहले पिछड़ों और गरीबों को आरक्षण नहीं था। ये जो संविधान लेकर गुमराह करते हैं, उन्होंने कुछ नहीं किया। ये प्रावधान NDA सरकार ने किया। कई दशकों से ये मांग हो रही थी। NDA सरकार ने ही ये मांग भी पूरी की।"
उन्होंने आगे कहा "कर्पूरी बाबू मातृभाषा में पढ़ाई के बहुत बड़े हिमायती थे। NDA सरकार ने नई शिक्षा नीति में स्थानीय भाषा में पढ़ाई पर बल दिया है। अब गरीब का बेटा भी अपनी भाषा में पढ़ाई कर सकता है और परीक्षा दे सकता है।"
उन्होंने राजद-कांग्रेस पर भी तीखा हमला, और कहा "हजारों करोड़ रुपयों के घोटाले वाले जमानत पर चल रहे हैं। ये चोरी के मामले हैं। चोरी की आदत ऐसी है कि ये जननायक की उपाधि की चोरी में जुटे हैं। बिहार के लोग जननायक का ये अपमान कभी नहीं सहेंगे।".jpg)
मोदी ने कहा "2005 के इसी महीने में NDA ने बिहार को जंगलराज से मुक्ति दिलाई थी, RJD बिहार में आपलोगों से बदला लेती रही कि आपने नीतीश जी की सरकार क्यों बनाई। हालत ये थी राजद वाले कांग्रेस को आए दिन धमकी देते थे कि अगर बिहार में आपने नीतीश जी की एक भी बात मानी और राज्य को प्रोजेक्ट दिया तो राजद कांग्रेस की केंद्र सरकार से समर्थन वापस ले लेगी। ऐसे डराते थे राजद वाले। नीतीश कुमार ने बिहार को बड़ी मुसीबत से बाहर निकाला है, आप किसी भी दिशा में चले जाइए, आपको या तो केंद्र या फिर राज्य सरकार के विकास का काम चलता दिखेगा। पानी, बिजली, इंटरनेट सिर्फ सुविधा नहीं बल्कि सशक्तिकरण के भी माध्यम हैं। इनसे लोगों को रोजगार मिलता है। इसीलिए पिछले 10-11 साल से ऐसे इन्फ्रास्ट्र्क्चर पर निवेश किया गया है। मैं एक आंकड़ा देता हूं, आप याद रखोगे।".jpeg)
उन्होंने बोला "कांग्रेस के समय में बिहार को जितना पैसा मिला था उससे तीन गुणा ज्यादा पैसा NDA सरकार ने बिहार को विकास के लिए दिया है। अगर तीन गुणा ज्यादा पैसा मिलेगा तो विकास भी तीन गुणा होगा। दरभंगा तक में एयरपोर्ट बन गया है। आज बिहार में ज्यादा से ज्यादा निवेशक आकर फैक्ट्री और कंपनियां लगाना चाहते हैं। वो समय दूर नहीं जब बिहार के जिले-जिले में हमारे युवाओं की स्टार्टअप कंपनियां होंगी। 28 हजार करोड़ रुपयों से ज्यादा बिहार के किसानों के खाते में जमा किए जा चुके हैं। समस्तीपुर के किसानों के खाते में 800 करोड़ रुपये जमा किए जा चुके हैं। अगर जंगलराज की सरकार होती तो ये पैसे आप तक पहुंचते क्या? सारे पैसे रास्ते में चोरी हो जाते। आपके पैसे आपको मिलते रहें, इसके लिए बिहार में NDA सरकार जरूरी है।"
वहीं उन्होंने लालू की तत्कालीन सरकार की कानून व्यवस्था पर बात करते हुए कहा "राजद जैसे दल का शासन हों वहां कानून-व्यवस्था हो ही नहीं सकती। राजद ने अपने कुशासन से बिहार की कई पीढ़ियों को बर्बाद कर दिया। सबसे ज्यादा भुक्तभोगी महिलाएं रहीं। बिहार के जंगलराज में दलित-अतिपिछड़ों के लिए थानों के दरवाजे बंद थे। RJD के राज में नक्सलवाद भी खूब फला-फूला। एक समय था जब बिहार में डेढ़ दर्जन से ज्यादा जिले नक्सलवाद से प्रभावित थे।"