द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार- प्रसार के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज दो बड़ी चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी का पहला संबोधन सहरसा जिले में होगा जो कि दोपहर 1:45 बजे शुरू करेंगे। इसके बाद PM मोदी कटिहार जिले के लिए रवाना होंगे, और वहां वे दोपहर 3:30 बजे दूसरी चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे।.jpeg)
इससे पहले रविवार को भी नरेंद्र मोदी ने बिहार के आरा में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया था, जहां उन्होंने RJD सहित पूरे महागठबंधन पर तीखा हमला बोला था। और शाम के समय, प्रधानमंत्री ने पटना में एक भव्य रोड शो भी किया था, जिसने चुनावी माहौल को और गरमा दिया था। यह रोड शो दिनकर गोलंबर से शुरू होकर उद्योग भवन तक पहुंचा था। 
वहीं दूसरी महागठबंधन को मजबूती देने के लिए आज प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड्गे भी बिहार पहुंच रहे हैं। जहां प्रियंका गांधी जनसभा के बाद रोड शो करेंगी वहीं खड्गे जनसभा और प्रेस वार्ता करेंगे। बीते दिन रविवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बिहार पहुंचे थे। जहां वे जनसभा को संबधित करने पहुंचे थे।