द फॉलोअप डेस्क
छठ महापर्व के बाद बिहार पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने राजद और कांग्रेस पर हमला बोला है। राहुल गांधी के बाद मुजफ्फरपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि राजद और कांग्रेस की पहचान पांच चीजो से है। कट्टा, क्रूरता, कटुता, कुशासन, करप्शन बिहार में राजद के 'जंगलराज' की पहचान हैं। उन्होंने कहा "विकसित भारत के लिए बिहार का विकसित होना जरूरी है, लेकिन ये दल बिहार को केवल पीछे ले जाते हैं।".jpeg)
PM मोदी ने कहा कि जहां-जहां आरजेडी और कांग्रेस जैसी पार्टियों का राज रहा है। वहां से विकास रूठ जाता है। क्या ऐसे लोग कभी भी बिहार का भला कर सकते हैं क्या? बिहार को आगे बढ़ाने के लिए इंडस्ट्री चाहिए और उसे चलाने के लिए जमीन, बिजली चाहिए। लेकिन जिन लोगों का इतिहास जमीन कब्जाने वाला रहा है? जिन्होंने रेल को लूटा? जिन्होंने भ्रष्टाचार के रिकॉर्ड तोड़ दिए। क्या वे कानून का राज ला पाएंगे?
वहीं उन्होंने 2005 के चर्चित गोलू हत्याकांड का भी जिक्र किया और कहा "एक छोटे बच्चे का अपहरण हुआ और फिर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई। उस दौर में अपहरण कारोबार बन गया था, RJD के शासनकाल में 35 से 40 हजार अपहरण हुए। मां-बाप रोते रहे और सत्ता मौन रही। यही है इनकी पहचान।" उन्होंने आगे कहा "बिहार ने क्राइम और करप्शन के उस काले दौर को भोगा है और अब वह दोबारा उस रास्ते पर नहीं जाना चाहता।".jpg)
इसके पहले उन्होंने छठ महापर्व का भी जिक्र किया और कहा कि "उनकी सरकार छठ पर्व के लिए यूनेस्को हेरिटेज टैग हासिल करने की कोशिश कर रही है जबकि कांग्रेस-राजद के नेता वोट पाने के लिए 'छठी मैया' का अपमान कर रहे हैं। कांग्रेस-राजद नेताओं के लिए छठ पूजा 'नाटक' है, बिहार की जनता इस अपमान को नहीं भूलेगी।"