द फॉलोअप डेस्क
नीतीश कुमार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने प्रधानमंत्री मोदी पटना पहुंच चुके हैं। यह समारोह पटना के गांधी मैदान में होना हैं। जहां कई राज्यों के मुख्यमंत्री और NDA के कई बड़े नेता उपस्थित रहने वाले हैं। इस दौरान नीतीश कुमार इतिहास रचते हुए 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। इस नई सरकार का गठन NDA गठबंधन के साथ हो रहा है। 
समारोह आज सुबह 11:30 बजे गांधी मैदान में शुरू होगा। उनके साथ कई केंद्रीय मंत्री और 11 राज्यों के मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे। इस दौरान सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा एक बार फिर से डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। .jpeg)
वर्तमान सरकार का कार्यकाल 22 नवंबर को समाप्त होने वाला है, इससे ठीक पहले नई सरकार के गठन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नीतीश कुमार ने वर्तमान सरकार के पद से कल इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने अपना इस्तीफा राजभवन जाकर राज्यपाल को सौंपा था। इसके उन्होंने नई सरकार बनाने का दावा पेश किया था।