logo

मझौलिया चीनी मिल के दूषित पानी मामले पर PK हुए सक्रिय, प्रभावित ग्रामीणों से की मुलाकात

prashankishor.jpg

पश्चिम चंपारण
जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने मंगलवार को मझौलिया में उन लोगों से मुलाकात की, जो चीनी मिल से निकल रहे दूषित पानी की समस्या से प्रभावित हैं। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं और हालात का जायजा लिया।
प्रशांत किशोर ने कहा कि मझौलिया चीनी मिल से निकलने वाले दूषित पानी को खुले में छोड़ा जा रहा है, जिससे आसपास के गांवों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं बढ़ रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि इस कारण कई प्रकार की बीमारियां फैल रही हैं और लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि इतनी गंभीर समस्या के बावजूद प्रशासन इस मामले में ठोस कार्रवाई करने को तैयार नहीं है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी है।


याचिका खारिज होने पर प्रतिक्रिया
जन सुराज की याचिका खारिज किए जाने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रशांत किशोर ने न्याय व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि न्यायालय का काम है कि जिसके साथ अन्याय हुआ है, उसकी बात सुनी जाए और उसे न्याय मिले। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा कि यदि किसी को यह कहा जाए कि चुनाव हार गए हैं, इसलिए कोर्ट मत आइए, तो यह न्याय की मूल भावना के विपरीत है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक बताया।

Tags - Judiciary Statement Court Petition Rejected Bihar Politics Environmental Concern Public Health Crisis