logo

बड़ी खबर : पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट से लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव

jyoti.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बिहार विधानसभा चुनाव के सियासी हलचल के बीच एक बड़ी खबर आ रही है कि भोजपुरी अभिनेता और गायक पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट विधानसभा सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगी। 

बता दें कि कुछ दिनों पहले ही ज्योति सिंह पवन सिंह से हो रहे विवाद के बीच जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर से मुलाकात करने पहुंची थी, जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि वह जन सुराज कि पार्टी से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि, अब ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उनकी बात नहीं बनी है। 
वहीं इससे पहले उन्होंने खुद जानकारी दी थी कि वह तेजस्वी यादव कि पार्टी 'राजद' के कई नेताओं से भी मिली हैं। लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि कहीं भी बात नहीं बनने पर उन्होंने निर्दलीय ही चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया है। 
वहीं, इससे पहले ज्योति सिंह ने खुद ही जानकारी दी थी कि वह तेजस्वी यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेताओं से भी मिली हैं। वहां भी उनकी सीट को लेकर कोई चर्चा जरूर हुई होगी, लेकिन बात न बनने पर ज्योति सिंह आगे बढ़ गईं। अब उन्होंने निर्दलीय ही काराकाट सीट से चुनाव लड़ने का फैसला कर लिया है। 

Tags - bihar news bihar election bihar khabar bihar update bihar trending news bihar politics news NDA news BJP news india alliance news pawan singh news jyoti singh news