द फॉलोअप डेस्क:
Bihar Flood News: सारण (Saran) जिले के महाराजगंज लोकसभा क्षेत्र के तरैया विधानसभा (Taraiya Assembly) इलाके में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पानापुर (Panapur) प्रखंड के सरोजों भगवानपुर (Bhagwanpur) गांव में बांध टूटने के बाद इलाके में बाढ़ का पानी फैल गया है। हालात का जायजा लेने के लिए पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव मौके पर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया और पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें
यह भी पढ़ें: Mobile Theft : फोन चोरी या गुम होते ही करें ये काम, बच जाएगा आपका बैंक बैलेंस
बाढ़ पीड़ितों को आर्थिक मदद
पप्पू यादव ने बाढ़ पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता भी प्रदान की। इस दौरान उन्होंने लोगों को हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। बांध टूटने के बाद गांव में कई परिवारों के सामने रहने, खाने-पीने और जरूरी सामान की समस्या खड़ी हो गई है। ग्रामीणों ने सांसद को अपनी परेशानियों से अवगत कराया और राहत पहुंचाने की मांग की। पप्पू यादव ने प्रशासन से भी बाढ़ प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री और जरूरी सुविधाएं जल्द पहुंचाने की अपील की। लगातार बढ़ते पानी के बीच स्थानीय लोगों की सुरक्षा और राहत-बचाव कार्य को लेकर प्रशासन की सक्रियता भी जरूरी हो गई है।
यह भी पढ़ें: Bihar Budget 2026 : बिहार बजट में छोटे उद्योगों पर फोकस, कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट